Breaking News

झारखंड विधानसभा चुनावों लड़ने को लेकर, माकपा ने किया सीटों का एलान

नयी दिल्ली,  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी झारखंड विधानसभा चुनावों लड़ने को लेकर,  सीटों का एलान किया है। माकपा झारखंड विधानसभा चुनावों में 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

माकपा पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद सोमवार को यहां जारी वक्तव्य में यह जानकारी दी गयी। पार्टी ने आम हित में राज्य की सभी वामपंथी पार्टियों से एक साथ आकर एक गठबंधन बनाने की भी अपील की।

माकपा ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनावों के साथ गुजरातए उत्तर प्रदेशए बिहारए राजस्थानए केरल और असम में हुए उपचुनावों के परिणामों से स्पष्ट रूप से पता चलता है कि भाजपा की ओर से फैलाये गए सांप्रदायिक राष्ट्रवादी भाषावाद के भावनात्मक प्रचार का प्रभाव कम हो रहा है।

माकपा पोलित ब्यूरो ने कहा कि आर्थिक मंदी के साथ लोगों की आजीविका पर बढ़ते बोझ की गंभीर सच्चाई सामने आ रही है। यह लोगों के बढ़ते आर्थिक दुखों को लेकर एकजुट संघर्ष को तेज करने की आवश्यकता को रेखांकित करता है।