नई दिल्ली,उत्तर भारत का मौसम बार-बार बदल रहा है. दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के अन्य इलाकों में आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि आज मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश होने के साथ ही मौसम भी करवट लेगा और ठंड बढ़ेगी।
हिमाचल प्रदेश में कल तापमान में हल्की सी बढ़ोत्तरी हुर्इ लेकिन आज एक बार फिर हालात बिगड़ सकते हैं। आज पश्चिमी हिमालय में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी आैर जम्मू-कश्मीर व उत्तराखंड के कर्इ इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।
इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह का कहना है कि अगले 24 घंटे यानी कि 1 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और हिमपात की संभावना है। एेसे में यहां शिमला, नारकंडा, कुफरी, मनाली और डलहौजी जैसे प्रमुख पर्यटन शहर भारी बर्फबारी की चपेट में रहेंगे। भारतीय माैसम विभाग के मुताबिक आज पंजाब, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कर्इ जगहों पर हल्की बारिश तो कर्इ जगहों पर आेले गिरने के आसार हैं।
कोहरे की बात करें तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम यूपी में कुछ स्थानों पर घना कोहरा रहेगा। पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरा रहेगा। वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीत लहर चलने की भी आशंका है।