Breaking News

आज साल का आखिरी और दुर्लभ सूर्य ग्रहण, नजारा देखकर आप हो जायेंगे हैरान

 नई दिल्ली, साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर यानी आज लग रहा है।

सूर्य ग्रहण सुबह 8:17 बजे शुरू होगा।

सूर्य के मूल नक्षत्र व धनु राशि पर ग्रहण का स्पर्श सुबह 8.17 बजे, मध्य 9.40 बजे और मोक्ष 11.13 बजे होगा।

ग्रहण का संपूर्ण काल 2.53 घंटा और ग्रासमान 17.01 होगा। इससे 12 घंटे पहले बुधवार रात 8.20 बजे सूतक (वेध) लग गया।

यह सूर्य ग्रहण 296 साल बाद लग रहा है। ऐसा दुर्लभ सूर्यग्रहण 296 साल पहले सात जनवरी 1723 को हुआ था।

सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा। चन्द्रमा की छाया सूर्य का 97 प्रतिशत भाग ढकेगी।

यह अंगूठी जैसा सूर्य ग्रहण होगा जिसमें सूर्य एक आग की अंगूठी की तरह लगेगा।

ग्रहण के दौरान सूर्य कंकण के रूप में नजर आएंगे, इसलिए इसे कंकण सूर्य ग्रहण कहा जा रहा है।

26 दिसंबर को होने वाला सूर्यग्रहण इस बार विशेष परिस्थितियों के साथ होगा।

इस दौरान सूर्यग्रहण में छह ग्रह एक साथ होंगे और यह भारत में दिखाई भी देगा।

ग्रहण का आरंभ सबसे पहले द्वारका गुजरात में होगा, लेकिन कंकण रूप में सूर्य को केवल दक्षिण भारत के कुछ राज्यों केरल,

कर्नाटक, तमिलनाडु में देखा जा सकता है। शेष भारत में यह खंडग्रास के रूप में देखा जा सकेगा।

ग्रहण आरंभ: सुबह 8:03 बजे

ग्रहण मध्य: सुबह 9.22 बजे

ग्रहण का मोक्ष: सुबह 10:56 बजे

ग्रहण काल : 2 घंटे 53 मिनट