आज एक नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप

सीहोर, मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जंगल में आज एक महिला का नर कंकाल मिला है।

पुलिस के अनुसार जावर तहसील के ग्राम दरखेडा के जंगल में आज एक नरकंकाल मिला है। सूचना मिलते एसडीओपी संजीव कुमार पाठक सहित थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह यादव मौके पर पहुंचे।

प्रथम दृष्टया कंकाल किसी महिला का प्रतीत होता है। कंकाल के पास चूड़ी, लिपिस्टिक, महिला के कपड़े पड़े है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button