Breaking News

आप के लिए जानना है बेहद जरुरी आज का इतिहास

नयी दिल्ली, भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-

1858 : अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले महान क्रांतिकारी बिपिन चंद्र पाल का जन्म 7 नवंबर को हुआ था।
1862 : मुगल साम्राज्य के अंतिम बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र का निधन ।
1876 : बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने बंगाल के एक गांव में वन्दे मातरम् गीत की रचना की थी।

1888 : प्रसिद्ध वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकट रामन का जन्म।
1893 : कोलोराडो महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1917 : रूस में सफल बोल्शेविक क्रांति।

1982 : तुर्की में संविधान अंगीकार किया गया।
1998 : दुनिया का सबसे बुजर्ग जॉन ग्लेन नाम का अंतरिक्षयात्री सुरक्षित धरती पर वापस लौटा।
1998 : अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने भारत और पाकिस्तान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देने की घोषणा की।

2000 : अमेरिकी राष्टपति पद हेतु मतदान संपन्न।
2003 : अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने गर्भपात पर रोक सम्बन्धी विधेयक पर हस्ताक्षर किया।
2012 : ग्वाटेमाला में भूकंप से 52 की मौत हुई।
2015 : भारतीय निर्देशक और कवि बप्पादित्य बंदोपाध्याय का निधन।