टोक्यो ओलम्पिक स्थगित, अब इस समय कराने का हुआ फैसला ?

टोक्यो,  वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए और इन खेलों को स्थगित करने के वैश्विक दबाव के चलते जापान ने इस साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक को अब 2021 में कराने का फैसला किया है।

जिम में पसीना बहा रहे अमिताभ बच्चन ने की ये फोटो शेयर

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इस साल 24 जुलाई से 9 अगस्त तक होना था लेकिन कोरोना वायरस के पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने से उत्पन्न खतरे को देखते हुए जापान ने इन खेलों को स्थगित करने का फैसला किया है और इसे 2021 में कराया जाएगा। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल करने के बाद संवाददाताओं के समक्ष यह घोषणा की।

अमिताभ बच्चन के साथ कॉमेडी करेंगी बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ

आबे की इस घोषणा से दुनिया भर के खिलाड़ियों में राहत की लहर दौड़ गयी है। शिंजो ने कल ही संकेत दिया था कि इन खेलों को स्थगित किया जा सकता है जबकि बाक ने कहा था कि इन खेलों को स्थगित करने के बारे फैसला अगले चार सप्ताह में लिया जाएगा। विश्व के 185 देशों में फैल चुके कोरोना वायरस ‘कोविड 19’ का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और अब तक इस खतरनाक वायरस से 16,462 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 3,75,643 लोग इससे संक्रमित हुए हैं।

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी, साक्षी कुमारी ने किया टॉप, देखें पूरी सूची

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को टोक्यो ओलम्पिक से हटने की घोषणा की थी जबकि अमेरिकी ओलम्पिक समिति ने मांग की थी कि टोक्यो ओलम्पिक को स्थगित किया जाए। टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 24 जुलाई से 9 अगस्त तक और टोक्यो पैरालम्पिक का आयोजन 25 अगस्त 6 सितंबर तक होना था। कनाडा और ऑस्ट्रेलिया ने साफ़ तौर पर कहा था कि इन खेलों को 2021 में कराया जाए तभी वे इसमें हिस्सा ले पाएंगे।

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में ये संस्थायें आयी सामने

Related Articles

Back to top button