लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी पड़ी महंगी, हजारों कटे चालान लाखों की हुयी वसूली

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 2364 वाहन चालकों को चालन किया और 3,77,800 शमन शुल्क के रुप में वसूल किये गये।

अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रथम सुरेश चन्द्र रावत ने बताया कि आज कैसरबाग अशोक लाट, नादरगंज/अमौसी कामर्शियल, बीबीडी, पीजीआई, रविन्द्रालय चारबाग, पुरनिया, पालीटेक्निक और मेफेयर आदि चैराहो/तिराहो पर वाहन चेकिंग की गयी। इन्फोर्समेण्ट टीमों द्वारा इन चैराहों एवं तिराहों पर अभियान चलाकर हेलमेट नहीं लगाने वाले 950 लोगों के चालान किए गये। इसके अलावा रांग साइड में चालाने वाले 305 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा तीन सवारी में चालान 51,रेड लाइट जम्प में चालान 83, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 52 के अलावा आठ वाहनों को सीज किया गया।

उन्होंने बताया कि जुर्माने के तौर पर 3,77,800 शमन शुल्क वसूला गया। उन्होंने बताया कि साइकिल ट्रैक पर चलने वाले दो पहिया वाहन चालकों को भी चालन कैमरों के माध्यम से करना शुरु कर दिया है। अधिकांश लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दो हजार से अधिक लोगों को आये दिन चालान कट रहा लेकिन उसके बाद भी दो पहिया वाहन चालक साइकिल ट्रैक पर धड्ल्ले से चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button