आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 28वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी सहित पीएम मोदी ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए चेयपर्सन सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी  को उनकी 28वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को उनके स्मारक वीरभूमि जाकर श्रद्धांजलि दी। गांधी परिवार के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और अन्य पार्टी नेता भी वीरभूमि पर मौजूद थे।

कांग्रेस राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है, ताकि नयी पीढ़ी को उनके योगदान के बारे में बताया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी है. पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।’

ANI

@ANI

PM Narendra Modi tweets, ‘Tributes to former PM on his death anniversary.’

राजीव गांधी का पूरा नाम राजीव रत्‍‌न गांधी था। इनका जन्म 20 अगस्त, 1944 को मुंबई में हुआ था। राजीव गांधी जवाहर लाल नेहरू के प्रपौत्र और फिरोज गांधी व देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र थे। राजीव गांधी कांग्रेस पार्टी के अग्रणी महासचिव 1981 से थे, और अपनी मां की हत्या हो जाने के बाद 1984 मे देश के प्रधानमंत्री  बने। राजीव गांधी का विवाह सोनिया गांधी के साथ हुआ था। राजीव गांधी की दो संतानें पुत्र राहुल गांधी और पुत्री प्रियंका गांधी हैं।

राजीव गांधी तथा उनके छोटे भाई संजय गांधी [1946-1980] की शिक्षा-दीक्षा देहरादून के प्रतिष्ठित दून स्कूल में हुई थी। इसके बाद राजीव गांधी ने लंदन के इंपीरियल कॉलेज में दाखिला लिया तथा केंब्रिज विश्वविद्यालय [1965] से इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा किया। स्वदेश लौटने पर उन्होंने व्यावसायिक पायलट का लाइसेंस प्राप्त किया और 1968 से इंडियन एयरलाइंस में काम करने लगे। 21 मई, 1991 को मद्रास से करीब 30 मील दूर श्रीपेरमबुदूर से राजीव गांधी चुनाव रैली को संबोधित करने जा रहे थे तभी एक आत्मघाती बम हमले में उनकी मृत्यु हो गई।

 

Related Articles

Back to top button