जाली नोटों का धंधा करने वाले दो लोग गिरफ्तार, इतने जाली नोट हुये बरामद

जौनपुर, उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला पुलिस ने बक्शा क्षेत्र में जाली नोटों का धंधा करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 हजार के नोट बरामद किए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बतया कि अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बक्शा थाना पुलिस ने सूचना पर गोरियापुर पावर के पास सन्तोष दुबे और शमशाद को गिरफ्तार कर उनके पास से 50 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए।
उन्होंने बताया कि पकड़े गये आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button