किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत, बचे हुये किसानों को लाभ दिलाने में जुटी सरकार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही ने गत दिवस केन्द्रीय कृषि मंत्री, श्री नरेन्द्र सिंह तोमर से नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
उन्होंने श्री तोमर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत बचे हुये 13 लाख किसानों हेतु धनराशि निर्गत किये जाने का अनुरोध किया। श्री शाही ने केन्द्रीय कृषि मंत्री से यह भी अनुरोध किया कि अवशेष 37 लाख किसानों का चयन किन कारणों से नहीं हो पाया है, का विवरण उपलब्ध करा दंे, ताकि सम्बन्धित किसानों को वास्तविक स्थिति से अवगत कराते हुये समस्या का निराकरण कराया जा सके।
श्री शाही ने केन्द्रीय कृषि मंत्री को अवगत कराया कि उततर प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत 2.20 करोड़ किसानों का डाटा भारत सरकार को उपलब्ध कराया गया है। भारत सरकार को उपलब्ध कराये गये डाटा के सापेक्ष 1.83 करोड़ किसानों का ही चयन किया गया है। उन्होंने श्री तोमर को यह भी अवगत कराया कि 1.83 करोड़ किसानों के सापेक्ष मात्र 1.70 करोड़ किसानों हेतु भारत सरकार द्वारा धनराशि उपलब्ध करायी गयी है।
कृषि मंत्री ने श्री तोमर को बताया कि दिसम्बर एवं जनवरी में खराब मौसम, कोहरा के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है और उर्वरकों की आपूर्ति में कठिनाई होती है। ऐसी स्थिति में आयातित यूरिया आवंटन 3.84 लाख मी.टन में से 2.00 लाख मी.टन की आपूर्ति प्रदेश में स्थापित 06 संयत्रों से ही कराये जाने का भी अनुरोध किया।

Related Articles

Back to top button