केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को मिली, ये बड़ी जिम्मेदारी

नयी दिल्ली,  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को  ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन एंड इम्युनाइजेशन (गावी) ने गावी बोर्ड के सदस्य के रूप में मनोनीत किया है।
डॉ हर्षवर्धन गावी बोर्ड में उत्तर-पूर्व क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यालय, पश्चिमी प्रशांत क्षेत्रीय कार्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। डॉ. हर्षवर्धन की सदस्यता 01 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2023 तक मान्य होगी।
सामान्य तौर पर बोर्ड की बैठक वर्ष में दो बार जून और नवंबर या दिसंबर में होती है और एक वार्षिक रिट्रीट आमतौर पर मार्च या अप्रैल में आयोजित किया जाता है।
गावी बोर्ड वैक्सीन अलाएंस के कार्य की निगरानी करता है तथा कार्यक्रमों के कार्यान्वयन का निरीक्षण करता है। इसके अलावा यह रणनीतिक निर्देशों और नीति निर्माण का कार्य भी करता है। गावी ने दुनिया भर के गरीब देशों में 82 करोड़ से अधिक बच्चों के टीकाकरण में मदद की है।

Related Articles

Back to top button