यूपी में बेखौफ बदमाशों ने हलवाई की गोली मारकर की हत्या

बागपत, उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में एक हलवाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि राजू हलवाई शुक्रवार की सुबह फिरोजपुर गांव में एक शादी में खाना बनाने के लिए गया था।

वह वहां से देर रात करीब दो बजे वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह मुबारकपुर गांव के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उसे गोली मार दी। जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण उसे जिला अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेकड़ा पुलिस व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया की राजू को गोली रात करीब 2 बजे मारी गई है। राजू को गोली किसने मारी और क्यों मारी। इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने खेकड़ा कोतवाली प्रभारी को घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button