Breaking News

उत्तर प्रदेश बार काउंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव, के हत्यारोपी की मौत

नई दिल्ली,  उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्षा  दरवेश यादव की हत्या करने वाले आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की शनिवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई।

मनीष शर्मा ने 12 जून को आगरा की दीवानी अदालत परिसर में दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी और इसके बाद स्वयं भी गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया था।

मनीष शर्मा को इलाज के लिए यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज दोपहर करीब डेढ़ बजे उसकी मृत्यु हो गई।

दरवेश को जब गोली मारी गई थी उस समय आगरा दीवानी परिसर स्थित वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद मिश्रा के चैंबर में अध्यक्ष नियुक्त होने पर स्वागत समारोह चल रहा था।

मनीष को 13 जून को यहां मेदांता में भर्ती कराया गया था और उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई थी। उसकी हत्या के बाद बार काउंसिल अध्यक्ष की हत्या का मामला अनसुलझा ही रह जायेगा।

दरवेश यादव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्ष थीं और नौ जून को प्रयागराज में वह इस पद के लिए चुनी गई थीं।