Breaking News

यूपी के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर, इस हाल में अस्पताल में

अमरोहा, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हालत बेहद गंभीर है।

कोरोना संक्रमण पॉजिटिव के कारण लम्बे समय से संजय गांधी पीजीआइ में भर्ती रहे। श्री चौहान को लखनऊ से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था जहां पर उनको लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।

भारतीय क्रिकट के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान की कोरोना संक्रमण के दौरान किडनी और ब्लड प्रेशर की परेशानी खडी हो गई। जिसके बाद उनको 14 अगस्त की रात लाइफ सपोर्ट सिस्टम शिफ्ट करना पडा।

अमरोहा के नौगांवा सीट से विधायक एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री की गंभीर हालत की खबर मिलते ही अमरोहा, गजरौला मंडी धनौरा में उनके समर्थकों द्वारा उनके स्वस्थ होने के लिए मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, तथा प्रार्थना की जा रही है।मुरादाबाद मंडल की राजनीति में श्री चौहान की लोकप्रियता और प्रशासनिक अधिकारियों में छवि एक मंझे हुए राजनेता की मानी जाती रही है।

उत्तर प्रदेश के सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी, और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय संभाल रहे कैबिनेट मंत्री चौहान को 12 जुलाई को कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए जाने के बाद लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में सुधार नहीं आने के बाद उन्हें गुरूग्राम में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्री चौहान के प्रतिनिधि रामबीर सिंह गुर्जर जो श्री चौहान के साथ कोरोना पोजिटिव होने के बाद स्वस्थ होकर लौटे हैं। उन्होंने शनिवार को यहां बताया, “सुबह चेतन जी की किडनी ने काम करना बंद कर दिया और फिर कई अंगों ने।” वह लाइफ सपोर्ट पर हैं। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि यह जंग वह जीत जाए।”