Breaking News

गांधी जयंती के मौके पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने चलाया चरखा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 151 वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 151वीं जयंती पर राज्यपाल तथा समेत तमाम प्रदेशवासियों ने उन्हें नमम किया । लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीपीओ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वंय देव सिंह, राज्य मंत्री ब्रजेश पाठक और लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद हजरतगंज में स्थित खादी आश्रम गये। जहां पर महात्मा गांधी से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन किया। यहां पर श्री योगी के साथ ही राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने चरखा चलाकर सूत भी काता और खादी अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह भी खादी आश्रम में मौजूद थे।

इसके बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री ने लाल बहादुर शास्ती भवन (एनेक्सी) जाकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनको नमन किया।