Breaking News

यूपी के राज्यपाल ने ली, एमपी के राज्यपाल के स्वास्थ्य की जानकारी

लखनऊ ,  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एक निजी अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

श्रीमती पटेल शहर के मेंदाता हास्पिटल गयी और चिकित्सकों से श्री टंडन की हालत के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर वहां मौजूद अस्पताल के निदेशक डा राकेश कपूर ने राज्यपाल को श्री टंडन की मौजूदा हालत में विस्तार से बताया। राज्यपाल ने श्री टंडन के जल्द स्वस्थ होने और दीर्घायू की कामना की।

गौरतलब है कि 85 वर्षीय टंडन की तबीयत शुक्रवार देर रात खराब हो गई थी। शनिवार को जांच में यूरेनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन पाया गया। एक छोटे से आपरेशन के बाद राज्यपाल को आईसीयू में रखा गया है। डाक्टरों के अनुसार उनकी तबीयत स्थिर बनी हुयी है। मंगलवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उनसे मिलने आये थे।