Breaking News

यूपी : पूर्ण प्रतिबंध के बाद बेवजह सड़क पर निकले लोग, इतने हुये गिरफ्तार ?

arest

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में पूर्ण प्रतिबंध के बाद बेवजह सड़क पर लोगों के निकलने का सिलसिला जारी है।

सुल्तानपुर जिले में दो दिन के प्रतिबंध के पहले दिन शनिवार को बेवजह बाजार में घूमते मिले 24 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जिलाधिकारी इंदुमती ने बताया कि प्रतिबंध के पहले दिन सुबह से दोपहर लोगों ने लॉकडाउन का बेहतर पालन किया लेकिन दोपहर बाद लोग बाजार में अनावश्यक रूप से घूमते दिखाई पड़े जिनके विरुद्ध जुर्माने की कार्रवाई की गई। इससे करीब 25 हजार का जुर्माना वसूल किया गया। इसके साथ ही करीब दो दर्जन लोगों को अनावश्यक रूप से प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया है। एक व्यक्ति के खिलाफ एफ आई आर दर्ज हुई है।
उन्होने अपील की कि अनावश्यक रूप से लोग अपने घरों से बाहर ना निकले वरना कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी। बहुत आवश्यक हो तभी घरों से बाहर निकले।