देखिये यूपी पुलिस की रिश्वत का रेट कार्ड, किससे कितना वसूला और किस-किसमें बंटा


लखनऊ, यूपी पुलिस मे भ्रष्टाचार किस स्तर पर पहुंच गया है इसका अब अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। अब सोशल मीडिया पर पुलिस का बकायदा रेट कार्ड वायरल हुआ है। यूपी पुलिस किससे कितना वसूलती है और किस-किसको बंटता है, यह सब कुछ रेट-कार्ड मे है।
पुलिस महकमे के ही एक शख्स ने अपने सहकर्मियों की करतूत के बारे मे बताया है कि महकमे में किस तरह से रिश्वतखोरी फल-फूल रही है।कैसे यूपी पुलिस पैसों के लिए कारोबारियों को परेशान करती है। ह्वाट्स ऐप पर बाकायदा रेट कार्ड जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि त्योहारों के मौके पर पुलिस किन- किन व्यापारियों और कारोबारियों से कितना धनउगाही करती है।
ह्वाट्स ऐप में लिखे गए संदेश में स्पष्ट तौर पर जिक्र है कि होटल मालिकों, कारोबारियों को कितना पैसा देना है। बात यहीं खत्म नही होती है ह्वाट्स ऐप पर यह भी बतीया गया है कि ये रिश्वत की रकम किस अनुपात में किन किन लोगों तक जाती है। भ्रष्टाचार का ये आरोप यूपी पुलिस के 18 स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप पर लगा है।