यूपी : 101 वर्ष की आयु में वयोवृद्ध सेनानी का निधन लखनऊ में निधन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में व्योवृद्ध स्वाधीनता सेनानी डा0 बैज नाथ सिंह का निधन हो गया। वह करीब 101 वर्ष के थे।

परिवार सूत्रों के अनुसार श्री सिंह कुछ समय से बीमार थे और यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार देर रात करीब एक बजे डा0 बैजनाथ सिंह ने अंतिम सांस ली। गांधी जी के सहयोगी रहे श्री सिंह का जन्म 30 अप्रैल 1920 को जौनपुर जिले की शाहगंज तहसील के मनरहा गांव में हुआ था। वह काफी समय से परिवार के साथ लखनऊ में ही रह रहे थे।

श्री सिंह ने आजादी के आन्दोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कई बार जेल गये। वह काफी समय तक गांधी जी के साथ सेवाग्राम में भी रहे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘इटावा पायलट प्रोजेक्ट’ एवं विभिन्न योजनाओं में उन्होंने काम किया। वह राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किए गये। लम्बे समय तक वह अनेक शिक्षण,सामाजिक संस्थाओं के सरंक्षण अध्यक्ष रहे।

वर्ष 2019 में श्री सिंह की जन्मशती धूमधाम से मनाई गई थी। उनका भरापूरा परिवार है। व्योवृद्ध स्वाधीनता सेनानी डा0 बैज नाथ सिंह का आज यहां भैंसाकुण्ड स्थित विद्युत शव दाहगृह में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button