देहरादून, उत्तराखंड में नगर निकाय चुनावाें के परिणाम घोषित किया जा चुके हैं। पार्षद, सभासद एवं सदस्य पदों मे निर्दलीयों ने सभी दलों को पीछे छोड़ सर्वाधिक सीटें जीतीं हैं।
नगर निकाय चुनाव के लिए रविवार 18 नवंबर को मतदान हुआ था। मंगलवार सुबह 08 बजे 84 मतगणना स्थलों की 822 टेबलों में मतगणना प्रारंभ हुई और दोपहर से नतीजे आने शुरू हो गए। सबसे पहले छोटे निकायों के चुनाव परिणाम घोषित हुए। बुधवार सुबह करीब आठ बजे बजे तक 84 में से 83 निकाय प्रमुखों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं।
केवल पोखरी नगर पंचायत का चुनाव रोका गया है। चमोली जनपद की पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष और एक वार्ड सभासद के परिणाम घोषित नहीं हो सके हैं। यहां गुरुवार को पुनः मतदान होगा और उसके बाद गुरुवार को ही मतगणना होगी।
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पार्षद, सभासद एवं सदस्य पदों के 1064 पदों में से 1063 के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें निर्दलीयों ने 551, भाजपा ने 323, कांग्रेस ने 181, बसपा ने चार, आम आदमी पार्टी ने दो और सपा एवं उक्रांद ने एक-एक पद पर जीत हासिल की है।
अब तक घोषित 83 नतीजों में निकाय प्रमुखों के 34 पदों पर भारतीय जनता पार्टी, 25 पर कांग्रेस और 23 पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। एक निकाय में बहुजन समाज पार्टी विजय प्राप्त कर चुकी है। नगर निगमों में महापौर के पदों पर देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर, काशीपुर एवं हल्द्वानी में भाजपा, जबकि हरिद्वार और कोटद्वार का पद कांग्रेस की झोली में गया।
ऋषिकेश नगर निगम में महापौर पर पद भाजपा की अनीता ममगाईं ने 26403 मत हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय वीना दीप शर्मा ;15235 को पराजित किया।
रुद्रपुर में भाजपा प्रत्याशी रामपाल ;39882 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नंदलाल ;34748 को हराया।
काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी उषा चौधरी ;44193 ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की मुक्ता सिंह ;38721 को शिकस्त दी।
देहरादून नगर निगम अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा ने जीत दर्ज की। उन्हें 162516 मत पड़े। हरिद्वार नगर निगम मेयर पद कांग्रेस प्रत्याशी अनीता शर्मा विजयी हुई। उन्होंने भाजपा की अन्नु कक्कड़ से 3156 मतों से हराया । अनीता शर्मा हरिद्वार की पहली महिला मेयर बनी हैं। निकायों में पार्षदए सभासद व सदस्य के 1022 पदों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। इनमें निर्दलियों की संख्या अधिक रही है।