आदिवासी महोत्सव का उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे शुभारंभ

जबलपुर, उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू आज मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर पहुंचने के बाद महाकौशल अंचल के मंडला जिले के रामनगर में आदिवासी महोत्सव में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री नायडू आदिवासी महोत्सव में शामिल होने के बाद वापस जबलपुर आएंगे और अपने अगले गंतव्य की ओर लौट जाएंगे।

इसके पहले श्री नायडू विशेष विमान से सुबह यहां डुमना हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां उनका विधिवत स्वागत किया गया। कुछ देर रुकने के बाद वे मंडला जिले के रामनगर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Back to top button