सहारनपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन, वसूले गये चार करोड़ से अधिक

सहारनपुर,उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में यातायात तथा लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में अब तक चार करोड़ 42 लाख 37 हजार रूपये का चालान वसूल किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ एस चन्नप्पा ने गुरूवार को यहां बताया कि लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालो पर 44544 वाहनों का चालान किया गया है। इस दौरान 156693 वाहन चेक किये गये है जबकि 5942 लोगों पर कार्रवाई की गयी हैं तथा 1157 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं। धारा 188 के तहत 6127 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गयी है।

Related Articles

Back to top button