Breaking News

रातों रात चेहरे से गायब होंगे मस्से, बस इस फल के छिलके का यूं करें इस्तेमाल…

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ-सुथरा हो और उसमें कोई भी दाग-धब्बे न हों। चेहरे के दाग-धब्बे खूबसूरती को कम कर देते है। कभी-कभी कुछ लोगों की स्किन में काले, भूरे रंग या लाल रंग के छोटे-छोटे मस्से हो जाते हैं। ये मस्से बहुत बड़े और बहुत छोटे दोनों ही साइज के होते हैं। चेहरे से इन मस्सों को दूर करने के लिए कुछ लोग सर्जरी या फिर लेजर करवाते हैं। जिससे उन्हें बहुत दर्द सहना पड़ता है। शहर की ब्यूटीशियन रचना बजाज बताती है कि अगर आप बिना दर्द के इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके घर में ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे आप इन मस्सों से छुटकारा पा सकते है।

क्या आपको मालूम है कि मस्से होने का मुख्य कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वायरस होता है, जो आमतौर पर पिगमेंट कोशिकाओं का एक समूह होता है। मस्से देखने में काले-भूरे रंग के होते हैं। अगर इनका ठीक समय पर इलाज न कराया जाए तो ये कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का रूप भी ले सकते हैं। हालांकि आयुर्वेद की मदद से इनका इलाज किया जा सकता है।

केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो मस्सों को दूर करने में मदद करते हैं। मस्सों से छुटकारा पाने के लिए आपको बस केले के छिलके को रात भर मस्सों पर लगाकर छोड़ना होगा। ऐसा करने से एक रात में ही आप मस्सों की परेशानी से निजात पा सकते हैं।

केले के अलावा मस्सों को दूर करने के लिए आप आलू का सहारा भी ले सकते हैं। इसके लिए आप आलू को छीलकर उसका पेस्ट अपने मस्सों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके मस्से कुछ ही दिन में दूर हो जाएंगे।

मस्सों को दूर करने के लिए चूना और घी बराबर मात्रा में मिलाकर लगाने से भी फायदा मिलता है।

याद रखें मस्से हटाने के लिए दिए गए इन उपायों को इस्तेमाल करने से पहले अपनी स्किन पर एक पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है आपको किसी चीज से एलर्जी हो।