Breaking News

यूपी में ये दो नदियों का जलस्तर बढ़ा

प्रयागराज,तीर्थराज प्रयाग में पतिति पावनी गंगा और श्यामल यमुना के जलस्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 19 और 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी है।

आधिकारि सूत्रों ने बताया कि बुधवार को 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.82 मीटर,जबकि छतनाग 75.96 मीटर और यमुना में 76.51 मीटर पर दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 12 बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 78.71 मीटर पर स्थिर बना हुआ है जबकि छतनाग 75.77 मीटर और यमुना 76.31 मीटर दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि मंगलवार की तुलना में बुधवार के गंगा का जल स्तर फाफामऊ में 11 सेंटीमीटर, छतनाग में 19 और नैनी में यमुना 20 सेंटीमीटर अधिक दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह से उत्तराखंड में हो रही बारिश का असर और कानपुर बैराज से पिछले एक बार करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी और दोबारा करीब एक लाख 30 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया था। कानपुर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर प्रयागराज में जलस्तर वृद्धी होने में दिखाई देने लगा है। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश और राजस्थान में हो रही बारिश का पानी चंबल,बेतवा, बेलन और टौंस आदि नदियों से सीधे यमुना में पहुंचेगा तब जलस्तर में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी जिससे कछारी इलाके प्रभावित होंगे। एनडीआरएफ की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।