बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी किसे मिस कर रहीं हैं?

मुंबई , बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री सनी लियोनी किसी को मिस कर रहीं हैं? दरअसल, सनी लियोनी मुंबई को मिस कर रही है और भारत वापस आना चाहती है।

सनी लॉकडाउन के बीच में ही अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई से यूएस निकल गई थीं। उनका कहना था कि वो अपने बच्चों की सुरक्षा चाहती थीं। लेकिन अब एक बार फिर वो भारत वापस लौटना चाहती हैं। सनी अपने मुंबई के घर को बेहद मिस कर रही हैं और वो उसे छोड़कर बेहद दुखी भी हैं।

सनी ने बताया कि जल्द से जल्द फ्लाइट से अपने पति और बच्चों के साथ वापस भारत आना चाहती हैं। इसके अलावा सनी ने लॉकडाउन के बीच भारत से यूएस जाने का कारण भी बताया।

सनी लियोनी ने यूएस पहुंचकर अपने बच्चों के साथ गार्डन की तस्वीर साझा की थी। जिसमें सनी लियोनी अपने बच्चों के साथ काफी खुश दिखाई दे रही थीं। सनी अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। फैंस उनकी हर पोस्ट को खूब पसंद भी करते हैं।

Related Articles

Back to top button