Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी व भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश की मां का निधन

डिब्रूगढ़, असम के पूर्व मुख्यमंत्री केशब चंद्र गोगोई की पत्नी और भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की मां लेखिका शांति गोगोई का शुक्रवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 87 वर्ष की थीं।

उन्होंने बताया कि उनके परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

लेखिका और प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता शांति गोगोई ने अपने पति की मौत के दो साल बाद वर्ष 2000 में समुदाय की कुशलता में योगदान के लिये सोशियो एजुकेशन वेल्फेयर असोसिएशन (एसईडब्ल्यूए) की स्थापना की थी।

विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी होने के अलावा वह ऑल असम लेखिका समारोह समिति की पूर्व अध्यक्ष और महिला समिति की सलाहकार भी थीं।

गोगोई ने जुगना जिवानर हुवारोनी, इरोपोर मिथा हुवोरोन, पद्माकुमारी गोहेन रोसोनाहोमभर और सिंतर जिलिकोनी समेत कई किताबें भी लिखीं।