पति से विवाद पर पत्नी ने स्वयं को गोली मार की आत्महत्या

भिंड,मध्यप्रदेश के भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति से हुए विवाद के बाद स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम गढी निवासी पवन शर्मा का पत्नी रजनी शर्मा (32) से बच्चों की पढ़ाई को लेकर आए दिन विवाद होता था। कल रात भी इसी को लेकर रजनी का पति से विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी अपने कमरे में चली गयी और ससुर की लाइसेंसी बंदूक से स्वयं पर फायर कर लिया। गोली की आवास सुन पति कमरे की तरफ दौड़ा, तो देखा की कमरा बंद हैं। जब तक कमरा खोला गया पत्नी की मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर विवेचना आरंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button