Breaking News

मकान की छत गिरने से महिला और दो बच्चों की मौत

मकान की छत गिरने से महिला और दो बच्चों की मौत

छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक मकान की छत गिरने से उसकी चपेट में आयी एक महिला और दो बच्चों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नगर पालिका के वार्ड नं 2 में मकान की छत ढहने से मकान में रह रही महिला किरण डेहरिया (32), उसकी बेटी साक्षी (13) और भतीजा आदित्य (3) की मृत्यु हो गयी है।