यूपी के इस जिले में महिला ने दिए पांच बच्चों को जन्म

बाराबंकी में महिला ने दिए पांच बच्चों को जन्म

बाराबंकी, 29 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र स्थिति सूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है।

सूरतगंज सामुदायिक केन्द्र पर गांव कुतलूपुर निवासी कुंदन की पत्नी अनिता पांच वर्षों में दूसरी बार मां बनी है। सुबह आठ बजे एक-एक कर पांचों बच्चों का सामान्य प्रसव कराया गया है। इनमें से दो लड़के और तीन लड़किया है। इन नवजातों का वजन सामान्य से कम है।

महिला और सभी बच्चे स्वस्थ बताए जाते हैं। दो बच्चों को श्वास लेने में कुछ दिक्कत होने पर महिला समेत सभी बच्चों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इनमें से दो के वजन एक किलो सौ ग्राम है वहीं दो बच्चों का 900 ग्राम है जबकि एक का 800 ग्राम वजन का बताया जाता है।

Related Articles

Back to top button