महिला ने पुत्र के साथ छत से कूद की आत्महत्या

अहमदाबाद, गुजरात में अहमदाबाद शहर के चांदखेडा क्षेत्र में एक महिला ने अपने पुत्र के साथ मकान की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि केशव अपार्टमेंट निवासी चिरागभाई जादव की पत्नी ममता (29) ने किसी कारण से अपने पुत्र रियांस (6) के साथ कल अपार्टमेंट की छत से छलांग लगा दी। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button