उत्तर प्रदेश में महिला का शव मिला, हत्या की आशंका

सहारनपुर,  उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला हाइवे पर गांव भाऊपुर के पास शनिवार सुबह सड़क किनारे एक महिला का निवस्त्र हालत में शव पड़ा मिला।

थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि महिला के शव पर चोट के निशान हैं। उन्होंने महिला की हत्या होने की संभावना लगती है। उन्होंने बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पहचान के जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है।

Related Articles

Back to top button