दबंगों से परेशान निषाद समाज की महिलाओं ने लगायी मदद की गुहार

लखनऊ, अपनी समस्याओं को लेकर सत्ता दल के सभी दरवाजों पर दस्तक दे चुकीं दबंगों से परेशान निषाद समाज की महिलाओं ने एकबार फिर राजधानी का रूख किया। लेकिन इस बार वह सत्तापक्ष नही विपक्ष के प्रमुख नेता से मिलीं।

मुलायम सिंह यादव के परिवार मे हुआ बड़ा हादसा, डॉक्टरो की टीम जुटी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में देवरिया से आई निषाद समाज की महिलाओं ने भेंट की।

योगी सरकार ने इन प्रस्तावों पर लगाई मुहर,इनको होगा फायदा

उक्त सभी भेंटकर्ताओं का कहना था कि वे अपनी समस्याओं को लेकर सत्ता दल के सभी दरवाजांे पर दस्तक दे चुके कोई उनकी सुनने वाला नहीं मिला। अब वे श्री अखिलेश जी के पास आए हैं क्योंकि गरीबों, पीड़ितों की वही सुनते हैं।

अरे ये क्या हो गया दीपिका पादुकोण को…..

श्री क्रांति निषाद और राहुल निषाद के साथ देवरिया के निषाद समाज की दर्जन भर महिलाओं ने श्री अखिलेश यादव को बताया कि उनके परिवारों की झोपड़ियां उजाड़ दी गई हैं। यहां हरेराम, रामदेव, धर्मदेव, सुरेन्द्र, रामू, चंद्रावती, शिवकुमार, रामविलास, जगदीश, रामप्रीत, सर्वजीत, अमरजीत की झोपड़ियों को कुछ दबंग किस्म के लोग उजाड़ने और उन पर कब्जा करने के प्रयास में हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर, मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी

जिला देवरिया की तहसील भाटपार रानी के ग्राम रामपुर निवासी इन्हीं लोगों को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। वे सब बुरी तरह भयभीत हैं। पुलिस भी उनकी मदद के बजाय उत्पीड़न कर रही है। वे सब बुरी तरह भयभीत हैं।

अखिलेश यादव ने उनकी समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुना और उनकी मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे गरीब त्रस्त है। समाजवादी सरकार में उन्हें अवसर और सम्मान मिल रहा था अब उनकी उपेक्षा हो रही है।

देश को सबसे बड़ा फैसला,जाने अयोध्या केस पर ये बड़ी बातें

सबसे बड़ी खबर, विवादित जगह पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या पर शिया वक्फ बोर्ड की याचिका खारिज की….

अयोध्या राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा,जानिए

मुलायम सिंह यादव पर नरम हुई मायावती,किया ये बड़ा काम………

Related Articles

Back to top button