विधालय के सामने हुई दो महिलाओं मौत

जलगांव, वाहन की भयानक टक्कर के कारण दो महिलाओं की वक्त पर ही मौत हो गई।

महाराष्ट्र के जलगांव जिला के पचोरा तालुका में महात्मा गांधी माध्यमिक विद्यालय के सामने जलगांव पचोरा मार्ग पर गुरुवार को सुबह टहलने गयी दो महिलाओं को एक वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मृत महिलाओं की खिनाख्त हो चुकी है जिसमें 50 वर्षीय मनीषा साहबराव पाटिल और 48 वर्षीय अनीता सहादू पाटिल शामिल हैं।

वाहन की टक्कर इतनी भयानक थी कि एक महिला उछल कर सड़क के किनारे जा गिरी और दूसरी महिला लगभग 50 मीटर तक घटती गयी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button