देश के सर्वोच्च खेल सम्मान से नवाजे जाएंगे, पहलवान बजरंग पुनिया

नयी दिल्ली,  टोक्यो ओलम्पिक के लिए भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद पहलवान बजरंग पुनिया को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न से नवाजा जाएगा।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए गठित 12 सदस्यीय चयन पैनल ने खेल रत्न के लिए बजरंग को चुना जो आगामी विश्व चैंपियनशिप के लिए इस समय जार्जिया में तैयारी कर रहे हैं।

बजरंग पूनिया ने इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुने जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा,“मैं बहुत खुश हूं कि मुझे खेल रत्न के लिए चुना गया है।

मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं देश के लिए विश्व चैंपियनशिप और अगले वर्ष टोक्यो ओलम्पिक में पदक जीतूंगा।”

Related Articles

Back to top button