यूपी मे चार बार विधायक रह चुके यदुनाथ सिंह का निधन

लखनऊ, मिर्जापुर की चुनाव सीट से चार बार विधायक रह चुके यदुनाथ सिंह का निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी ।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि सिंह ने मिर्जापुर स्थित अपने पैतृक गांव नियामतपुर कला में शनिवार रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली। उनके परिवार में एक पुत्र और 4 पुत्रियां हैं। सिंह के निधन की खबर मिलने पर निर्वाचन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।

सिंह लोक दल से दो बार, जनता दल से एक बार और जनता दल (अ) से एक बार विधायक रह चुके थे।

सिंह के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सिंह जीवन भर समाज की अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के हक के लिए संघर्ष करते रहे।

Related Articles

Back to top button