योगी आदित्यनाथ ने सरकार के 3 साल पूरे होने पर कहा, वर्ष तीन काम बेहतरीन

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 3 साल पूरे होने पर अपनी उपलब्धियां बतायी।

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकार वार्ता मे मीडिया के माध्यम से जनता को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल के दौरान हमने तमाम चुनौतियों को अवसर में बदला है।

उन्होंने तीन साल के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने प्रदेश में हर एक क्षेत्र में सफलता हासिल की है। हमने यहां निवेश की संभावनाओं को बढ़ाया। अब सभी 75 जिलों में बिजली की आपूर्ती होगी, 1.67 लाख गांवों में बिजली पहुंच चुकी है।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने इंटर स्टेट कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाया है। चार शहरों में मेट्रो सेवाएं चालू हो गई हैं, जबकि दो शहरों में अब भी काम चालू है।

हमारी सरकार ने प्रयागराज में भव्य कुंभ का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि अबतक 30 लाख लोगों को आवास मुहैया कराई जा चुकी है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में हर राज्य को ओडीओपी योजना लागू करना चाहिए। हर एक क्षेत्र में यूपी नंबर वन दिख रहा है। हर योजना में हमारा राज्य सफल रहा है। उन्होंने किसानों को लेकर भी उपलब्धियां गिनाईं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 1.87 किसानों को फायदा पहुंचाया। किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए। किसान सम्मान योजना से 12 करोड़ रुपये बांटे गए। हर गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायज बनाई गई। 11 नए हवाई अड्डों का काम जारी है। सरकार बनते ही सारे अवैध बूचड़खाने बंद हो गए। प्रदेश में अब कानून व्यवस्था बेहतर नजर आ रही है।

35 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पहली बार प्रदेश में पुलिस फॉरेंसिक यूनिट बन रही है। साइबर अबराध रोकने के लिए अब हर एक रेंज में एक साइबर थाना होगा।

हमने कोरोना को काबू करने के लिए विशेष मुहिम चलाई, साथ ही स्वच्छ भारत मिशन से इंसेफेलाइटिस के असर को भी रोका। उन्होंने बताया कि फिलहाल सरकार किसानों की आय दुगनी करने पर काम कर रही है। पिछली सरकारों ने चीनी मिलें बंद कराई थीं, जबकि हमारे कार्यकाल में एक भी चीनी मिल बंद नहीं हुई। पहले प्रदेश में 116 चीनी मिलें थीं, अब उनकी संख्या 121 है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी काफी बदलाव आए हैं। सरकारी स्कूलों में 50 लाख छात्र बढ़े हैं। तीन सालों में आठ नए विश्वविद्यालय बनाए गए हैं। वोकेश्नल और तकनीकी विषयों पर भी ध्यान दिया जा रहा है। अब नकल विहीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं।

प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कानून-व्यवस्था सरकार के सामने एक चुनौती थी। सरकार के प्रयासों से कानून व्यवस्था में सुधार आया है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है। पिछले तीन सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ। इतना ही नहीं अपराध के अन्य मामलों में भी कमी आई है। इसके साथ ही पुलिस को आधुनिक बनाने में भी सरकार ने काफी काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा पिछले तीन साल में 30 नए मेडिकल कॉलेज बनाने की शुरुआत की गई। 1947-2016 तक सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे, हमने उसके लिए भी काम शुरू किया। तीन साल में 30 मेडिकल कॉलेजों का काम किया गया है।लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस सभी जिलों तक पहुंचाई गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई परिवर्तन किए गए। मेडिकल कॉलेज के माध्यम से सस्ती दावा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। इतना ही नहीं इसी सरकार के कार्यकाल में दो एम्स की शुरुआत की गई है। आरोग्य मेले से गरीबों को लाभ मिला है।

इससे पहले कोरोना वायरस  को देखते हुए लोकभवन में सुरक्षा जांच अनिवार्य की गई थी. खुद सीएम योगी ने प्रेस कांफ्रेंस से पहले अपनी थर्मल स्कैनिंग करवाई.

 

 

Related Articles

Back to top button