रायबरेली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रायबरेली के डलमऊ क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि डलमऊ के पूरे सुखई निवासी रामबाबू(23) ने आज सुबह अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों का कहना है कि रामबाबू की हत्या हुई है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मामला 302 में दर्ज हो चुका है। प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। जिस चारपाई पर मृतक लेटा था उसी के ऊपर उसका शव फांसी पर झूलता मिला है। शव के साथ कोई संघर्ष आदि के निशान मौके पर नही मिले हैं न ही गला दबाकर कर मारने के कोई प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले है।

पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक युवक का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। लड़की मृतक के साथ आ कर रहना चाहती थी। लड़की के घर वालों के मना कर दिया। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button