Breaking News

लखनऊ के चिड़िया घर एक्वेरियम में देखिये कई नयी फिश

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान चिड़ियाघर में आज मछलीघर के समुद्री एक्वेरियम में लाॅयन फिश, 04 क्लाउन फिश, 06 डैमासिल और 02 मूनरास फिश लायी गयी।

प्राणि उद्यान के निदेशक आर0के0 सिंह ने बताया कि क्लाउन फिश समुद्री एक्वेरियम के संसार में बहुत ही प्रसिद्ध मछली है। भारत में इसकी कई प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

इन सरकारी कर्मचारियों का बढ़ा वेतन और भत्ता…

जब इंसान के सिर पर निकल आया ‘सींग’, मामला देख डॉक्टर भी रह गए हैरान….

उन्होंने कहा कि यह अकेली ऐसी मछली है, जो एनीमोन के साथ रहती है, बाकी मछलियों को एनीमोन पकड़ कर खा जाती है।

यह अपने काले सफेद चटक रंग की धारी के कारण बहुत ही सुन्दर लगती है।
उन्होंने बताया कि प्राणि उद्यान में आज लाॅयन फिश भी रखी गयी है। अब इनकी संख्या 02 हो गयी है।

यूपी का पहला रोप-वे इस जिले मे हुआ शुरू, अब नही चढ़नी पड़ेंगी सैकड़ों सीढ़ियां

अब रेलवे फ्री में रिचार्ज करेगा, आपका मोबाइल 

लाॅयन फिश के टेंटिकल बहुत ही जहरीले होते हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी के शरीर में यह टेंटिकल चुभ जायें तो जहर से उसकी मौत भी हो सकती है। यह बहुत अच्छी रात्रिचर शिकारी मछली होती है।

इसको प्रतिदिन 02 जिन्दा मछली खाने के लिए दी जाती है। अभी तक सबसे बड़ी चार फुट की लाॅयन फिश अमेरिका में पकड़ी गयी है।
निदेशक, प्राणि उद्यान ने बताया कि इसके साथ ही 02 मूनराॅस भी लायी गयी हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री जल की मछलियां दर्शकों खासतौर पर छात्रों के लिए आकर्षण का केन्द्र होती हैं।

ये पीसीएस अफसर बनीं मिसेज इंडिया 2019….

केंद्रीय कर्मचारियों को लेकर सरकार कर सकती है ये बड़ा ऐलान

कुत्ते की मौत पर रक्षा मंत्री दुखी, पूरे सम्मान के साथ हुई विदाई

700 रुपये महीने में इंटरनेट, मुफ्त फोन कॉल, एचडी टीवी और डिश….

लखनऊ में ट्रैफिक दबाव को कम करने के लिए, उठाया गया ये बड़ा कदम

शिक्षक और स्टूडेंट्स को पीएम मोदी ने दी ये खास सलाह….