Breaking News

अखिलेश यादव के काम पर, भाजपा के दिन कट रहे – समाजवादी पार्टी

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने यूपी की योगी सरकार पर जनहित मे कोई काम न करने का आरोप लगाया है। सपा के अनुसार,

अखिलेश यादव ने प्रदेश की तरक्की को जिस ऊंची मंजिल पर पहुंचाया उसके आगे की लकीर खींचना तो दूर उल्टे उनके काम पर भाजपा के दिन कट रहे हैं।

पेट्रोल मे मोदी सरकार का खेल- दाम से ज्यादा आप दे रहें हैं टैक्स, जानिये कैसे?

जेएनयू के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव मे भी, बीजेपी की एबीवीपी की हार 

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा सरकारें पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर काम कर रही हैं। उत्तर प्रदेश की सत्ता में आए छः माह अभी पूरे होने को हैं लेकिन भाजपा अपनी एक भी परियोजना अब तक चालू नहीं कर सकी है। अखिलेश यादव ने प्रदेश की तरक्की को जिस ऊंची मंजिल पर पहुंचाया उसके आगे की लकीर खींचना तो दूर उल्टे उनके काम पर भाजपा के दिन कट रहे हैं। 

गुजरात दंगे से जुडे मामले में अमित शाह को सम्मन जारी, 18 सितंबर को होना है पेश

यूपी- 13 उपजिलाधिकारियों के तबादले , देखिये सूची        

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा नेतृत्व उत्तर प्रदेश को पिछड़ा बताकर देश-विदेश में उसकी बदनामी करा रहा है। जबकि अखिलेश यादव ने राज्य का मान बढ़ाया। उन्होंने मेट्रो ट्रेन चलाई। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर उन्होंने उदाहरण पेश किया कि सड़क तरक्की की राह खोलती हैं। उनके समय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम तथा अन्य निर्माण कार्य संपन्न हुए।

कर्जमाफी के नाम पर, किसानों से धोखा कर रही योगी सरकार- समाजवादी पार्टी

गुरूग्राम नगर निगम चुनाव- भाजपा के घोषित प्रत्याशियों मे, एक तिहाई यादव

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश यादव ने विश्वस्तरीय यूपी 100 नं० डायल पुलिस सेवा शुरू की जिससे प्रेरित होकर अब हरियाणा में भाजपा के मुख्यमंत्री जी लागू कर रहे हैं। भाजपा के नेता इन परियोजनाओं के संबंध में बेसिर-पैर के, निराधार और अनर्गल आरोप लगा रहे है। यह प्रदेश की अस्मिता पर हमला है।

बीएसएनएल का मोबाइल टावर कारोबार होगा अलग, निजीकरण की सुगबुगाहट

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रचार तंत्र की खोली पोल      

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव ने प्रदेश की प्रगति के लिए बुनियादी ढांचा विकसित कर जो कदम उठाए उत्तर प्रदेश की जनता आज भी उनको याद करती है। इससे भाजपाई चिढ़े हुए हैं। इसीलिए भाजपा सरकार अखिलेश जी की परियोजनाओं का दुबारा उद्घाटन कर उन्हें अपनी उपलब्धि बताने की कोशिश में लगे हैं। समाजवादी सरकार ने किसानों के हित में बजट का 75 प्रतिशत रखा था। किसानों को तमाम सुविधाएं दी थी। अब किसानों की कर्जमाफी के नाम पर उनको 9 पैसे और 84 पैसे देकर अपमानित किया जा रहा है। ऐसा भद्दा मजाक तो कभी भी किसानों के साथ नहीं हुआ।

कांशीराम इको गार्डन की उपेक्षा पर मायावती चिंतित, दी योगी सरकार को चेतावनी

मायावती का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, शिक्षामित्रों के प्रति जतायी सहानुभूति      

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत नियंत्रण से बाहर होती जा रही है। राजधानी लखनऊ में ही आए दिन लूट और हत्याएं हो रही हैं। महिलाओं की इज्जत हर समय खतरे में रहती है। अपराधियों की जगह जेल के बजाय सार्वजनिक मंचों पर दिखती है। पुलिस थाने भाजपा नेताओं के दबाव में हैं। शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दुर्दशा है। अस्पतालों में घोर अव्यवस्था हैं। बीमारों का इलाज कम, मौतें ज्यादा हो रही हैं। स्कूलों, कालेजों में छात्र-छात्राओं की जिंदगी से खिलवाड़ होने लगा हैं।

इजरायल की कृषि पद्धति बुन्देलखण्ड में होगी लागू, किसानों को मिलेगा अनुदान

खाली प्लाटों में पड़े कूड़े पर, अब प्लाटों मालिकों पर होगी कड़ी कार्यवाही       

राजेंद्र चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को बर्बाद करने के काम में भाजपा नेता पूरी तरह से लग गए हैं। राज्य की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है और वह 2019 में उनसे नोटबंदी, जीएसटी और बढ़ती बेरोजगारी के लिए बदला लेने का मन बना चुकी है। भाजपा वादा तोड़ने वाली पार्टी हैं जबकि जनता जानती है कि अखिलेश  ने जो वादे किए थे उन पर खरे उतरे हैं। बस यही बुनियादी अन्तर है समाजवादी पार्टी और भाजपा में।

पुराने नोट बदलने की इजाजत देने पर, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय

पीसीएस मे निधि यादव को, ओबीसी आरक्षण दिये जाने पर हुयी आपत्ति

भाजपा सरकार ने देश भर में आरक्षण को समाप्त करने का काम किया- लालू यादव