Breaking News

अखिलेश यादव ने पकड़ा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक और सफेद झूठ

 लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह का एक और सफेद झूठ पकड़ा है। उन्होने कहा कि अमित शाह  ने सफेद झूठ बोलकर सूरज को ढक देने का भोंडा प्रयास किया है।

 मोदी सरकार की लचर नीति के कारण, उत्तराखण्ड में घुस आये चीनी सैनिक-अखिलेश यादव  

राजा भैय्या की योगी सरकार से नजदीकियां बढ़ते ही, नन्हे यादव के परिवार पर हुआ हमला

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के बारे मे  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अमित शाह के दिये बयान को सफेद झूठ करार दिया है। उन्होने कहा कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर शाह का बयान निराधार और असत्य है। उनका यह कहना कि एक्सप्रेस-वे पर कोई नहीं चलता है, सूरज को ढक देने का भोंडा प्रयास कहा जा सकता है।

अमर सिंह का नही हुआ सपा से मोह भंग, पार्टी की भलाई के लिये दी मुफ्त की सलाह

ओबीसी आयोग से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पर, सरकार की हुई किरकिरी

 अखिलेश यादव ने  कहा कि लखनऊ से दिल्ली तक सभी को पता है कि प्रतिदिन हजारों वाहन लखनऊ-आगरा  एक्सप्रेस-वे से गुजरते है। भाजपा की केन्द्र सरकार ने खुद तो कुछ किया नहीं उत्तर प्रदेश के विकास से चिढ़कर ही अनाप शनाप बोल रहे है।

राजा भैय्या की योगी सरकार से नजदीकियां बढ़ते ही, नन्हे यादव के परिवार पर हुआ हमला

यूपी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए, बना व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की राज्य सरकार की नौजवानों को रोजगार देने की कोई योजना नहीं है, विकास कार्य ठप्प हैं तब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किस आधार पर उसे क्लीनचिट दे दी है, समझ से परे है। इस सरकार में भ्रष्टाचार हर स्तर पर व्याप्त है। समाज के सभी वर्ग असंतुष्ट हैं। कानून-व्यवस्था का राज्य व्यापी संकट है।

त्योहार लाखों गरीबों की आजीविका के स्रोत भी हैं- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

शरद यादव को है, महागठबंधन टूटने का अफसोस

 उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली संकट है। विद्युत क्षेत्र में कुछ करने की उसकी नीयत ही नहीं है। समाजवादी सरकार में राज्य में बिजली आपूर्ति लगातार हो रही थी। शहरों में 24 घण्टा, गांव में 18 घण्टा आपूर्ति सुनिश्चित थी। भाजपा राज में लम्बी कटौतियां होने से जनता परेशान है। अण्डरग्राउण्ड केबिल डालने का काम भी रूका हुआ है। ट्रांसफार्मर बदलने में हीला-हवाली चल रही है।

भोजन को जाति से जोड़कर, भाजपा अपनी घटिया मानसिकता दिखा रही-अखिलेश यादव

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को, संवैधानिक दर्जा देने वाला विधेयक, राज्यसभा से पारित

अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी का यह कहना कि यूपी 100 नं0 सेवा में भ्रष्टाचार है, हास्यास्पद है। समाजवादी सरकार के समय कानून व्यवस्था के लिए इसे अत्याधुनिक बनाया गया था।

मेरी बीजेपी मे जाने की खबर प्रायोजित, परिवार को एक करने मे लगा हूं-शिवपाल यादव

अमित शाह का ”मिशन यादव”, बीजेपी कार्यकर्ता सोनू यादव के घर भोजन कर हुआ शुरू

मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आज भी बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विधायकों, महिलाओं तथा अल्पसंख्यकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में भेंट की। पूर्वमंत्री सर्वश्री बलराम यादव, राजेंद्र चौधरी, ओम प्रकाश सिंह, विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह, अरविंद सिंह गोप, विधायकगण सर्वश्री एसआरएस यादव, अरविन्द कुमार सिंह, राकेश प्रताप सिंह, सुनील यादव साजन, संग्राम यादव, उदयवीर सिंह, मनोज पारस, डा0 राजपाल कष्यप, रामवृक्ष यादव, सुरेश यादव, राजेश यादव के अलावा श्री जावेद आब्दी, अतुल प्रधान, मो0 एबाद, मोहम्मद रिजवी ने भी मुलाकात की।

बीजेपी के मुंह लग चुका है खून, मुकाबला न करने से भूख बढ़ती चली जाएगी-मायावती

अखिलेश यादव हो सकतें हैं, महागठबंधन के नये नेता…

 अखिलेश यादव से युवानेता सर्वश्री गौरव दुबे, बृजेश यादव, प्रदीप तिवारी, दिग्विजय सिंह ‘देव‘ ने भी भेंट की। आई.टी. सेल में सक्रिय मैनपुरी और फर्रूखाबाद के कुछ नौजवानों ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से भेंट की, इनमें श्री सौरभ यादव, श्री अमित यादव आदि थे। छत्तीसगढ़ से आए समाजवादी पार्टी के नेताओं के एक दल ने भी आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव से भेंटकर संगठनात्मक मामलों पर चर्चा की। छत्तीसगढ़ पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रफतुल्ला खां और पूर्व जिलाध्यक्ष मो0 नईमुद्दीन के साथ श्री त्रिभुवन सिंह और रज्जा खान श्री यादव से मिलने वालों में थे।

भारतीय राजनीति मे परिवारवाद क्यों ? कैसे ? और कितने हैं राजनैतिक परिवार?

हां, हम बैकवर्ड हैं, लेकिन सोच और काम में, आप से ज्यादा फॉर्वर्ड-अखिलेश यादव