अदिति ने राष्ट्रीय एक्वाटिक चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

swingरांची, अदिति धुमातकर ने 70वीं राष्ट्रीय एक्वाटिक चैम्पियनशिप में सीनियर महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। अदिति ने 59.14 सेकेंड के साथ स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने हरियाणा की ओलंपियन शिवानी कटारिया को पछाड़ा जिन्हें 59.50 सेकेंड के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महिला 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण तमिलनाडु की श्रुति महालिंगम ने नौ मिनट 40.63 सेकेंड के समय के साथ जीता। कर्नाटक की प्रेक्षा एचएम ने नौ मिनट 42.12 सेकेंड के साथ रजत पदक हासिल किया। महाराष्ट्र ने 148 अंक के साथ महिला चैम्पियनशिप जीती। रेलवे की टीम ने 175 अंक के साथ पुरूष चैम्पियनशिप अपने नाम की। कर्नाटक की टीम ने 246 अंक के साथ ओवराल तैराकी चैम्पियनशिप जीती।

Related Articles

Back to top button