अब व्यवसायिक बन रहा है मराठी सिनेमा- रितेश देशमुख

नई दिल्ली,  अभिनेता रितेश देशमुख को गर्व है कि मराठी सिनेमा अपनी पहचान पुख्ता कर रहा है। उनका कहना है कि यह क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे से बाहर निकलकर व्यवसायिक सिनेमा बनता जा रहा है। रितेश ने मराठी सिनेमा की प्रशंसा करते हुए बताया, मुझे लगता है कि यह शानदार है। मराठी सिनेमा क्षेत्रीय सिनेमा के दायरे से निकलकर मुख्यधारा की सिनेमा बनता जा रहा है।

अभिनेता ने कहा कि कुछ सालों में मराठी सिनेमा तमिल और तेलुगू सिनेमा की तरह व्यवसायिक बन जाएगा। महाराष्ट्र के दिवंगत मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख के बेटे रितेश ने कहा कि मराठी सिनेमा को संरक्षण मिलना आवश्यक है। रितेश  इस बात से सहमत हैं कि बॉलीवुड और मराठी फिल्म उद्योग में बेहतरीन प्रतिभाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि इन उद्योगों में काम करने के लिए भाषा कभी दीवार नहीं बनी। रितेश फिलहाल अपनी आगामी फिल्म बैंक चोर के प्रचार में व्यस्त हैं, इसमें विवेक ओबेरॉय भी हैं।

Related Articles

Back to top button