अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा आंध्र को ‘‘दक्षिण के लिए भाजपा का द्वार’’ बनाएं

अमरावती,  भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के सदस्यों से कहा है कि वे आंध्र प्रदेश में सभी स्तरों पर पार्टी को मजबूत करके राज्य को दक्षिण के लिए भाजपा का द्वार बनाने की दिशा में कड़ी मेहनत करें। भाजपा और सत्तारुढ़ तेलुगूदेशम पार्टी आंध्र प्रदेश में सहयोगी हैं और शाह के बयान को इस संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि भगवा दल दक्षिणी राज्य में अकेले चुनाव लड़ने का रास्ता अपना सकता है।

प्रशासन ने राहुल गांधी को सहारनपुर जाने से रोका,जानिए क्यो?

शाह ने गुरुवार शाम विजयवाड़ा में एक महासम्मेलन में पार्टी के मतदान केंद्र स्तर के 25000 से अधिक कार्यकर्ताओं से कहा, दक्षिण में भाजपा आंध्र प्रदेश में सबसे मजबूत दल बनकर उभरेगी। राज्य में सभी स्तरों पर भाजपा को मजबूत करने पर ही ऐसा होगा।

बाबरी विध्वंस मामले के आरोपी ने किया नया खुलासा

उन्होंने महासम्मेलन को एक मील का पत्थर और पार्टी के लिए नए अध्याय की शुरूआत बताया और कहा कि आंध्र प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के प्रयास पिछले तीन साल से जारी हैं।

सीएम योगी की गाड़ी के आगे आने के बावजूद, आशा कार्यकत्री नही दे पायी अपना ज्ञापन

Related Articles

Back to top button