आदिवासी समाज की कल्याणकारी योजनाओं के पोर्टल का लोकार्पण..

नयी दिल्ली, जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए उनकी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले एक पोर्टल का लोकार्पण किया।

 मुंडा ने यहां एक समारोह में आदिवासी समाज की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने वाले पोर्टल ‘ई गर्वेनेंस पोर्टल्स फाॅर एस टी वेलफेयर स्कीम्स’ को आम जनता के लिए जारी किया।

इस अवसर पर जनजातीय मंत्रालय में राज्यमंत्री रेणुका सिंह सरुता और सचिव दीपक खांडेकर , राष्ट्रीय जनजातीय आयोग के अध्यक्ष नंद किशोर साईं ,उपाध्यक्ष अनुसूईया उईके और ट्राईफेड के अध्यक्ष रमेश चंद मीना मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button