उत्तर प्रदेश में आज शाम हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में बहुप्रतीक्षित योगी मंत्रिमंडल विस्तार रविवार शाम होने के पूरे आसार हैं। मंत्रिमंडल विस्तार की हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है लेकिन राजभवन के सूत्रों के अनुसार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिये उच्च स्तरीय बैठक हो रही है। नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण समाराेह आज शाम पांच बजे तक होने की संभावना है।

सूत्रों ने बताया कि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुये जितिन प्रसाद, लक्ष्मीकांत वाजपेयी,सकलदीप राजभर,संगीता बलवंत, एके शर्मा, आशीष पटेल, धीरेन्द्र गुर्जर और संगीता बलवंत बिंद और तेजपाल नागर शपथ ले सकते हैं। इसके अलावा काशी क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य और संदीप सिंह को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button