Breaking News

उन्नाव पुलिस ने पकड़ी हथियार बनाने की फैक्ट्री,एक गिरफ्तार…

उन्नाव , उत्तर प्रदेश की उन्नाव जिला पुलिस ने अचलगंज क्षेत्र से अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री संचालित करने वाले गिरोह के एक शातिर बदमाश को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंनेे बताया कि अचलगंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए सरवागर गांव के जंगल के पास घेराबंदी कर अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करने वाले एक बदमाश राजुकमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे 03 देशी बंदूक 12 बोरए 02 देशी बंदूक 315 बोरए 20 तमंचा 12 बोरए एक तमंचा 315 बोरएकुछ कारतूस ए दो अधबने तमंचे और उनके बनाने की सामाग्री और उपकरण बरामद किए गये। उन्होंने बताया कि पकड़े गये बदमाश को जेल भेज दिया गया है। पुलिस उसके अन्य साथियों का पता लगा रही है।