ओडिशा में संस्कृति को बनाने के लिए ‘हैरिटेज कैबिनेट’ का गठन

भुवनेश्वर ,  ओडिशा सरकार ने राज्य के प्रचीन स्मारकों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की अगुवाई में ‘ हेरिटेज कैबिनेट ’ के गठन की अधिसूचना आज जारी की।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अशोक चंद्र पांडा ने कहा कि कि हेरिटेज कैबिनेट का लक्ष्य ओडिशा में प्राचीन स्मारकों , मंदिरों तथा पुरातात्विक स्थलों की सुरक्षा करने तथा राज्य की संस्कृति , भाषा तथा साहित्य को संरक्षित करने के लिए कदम उठाना है।

संसदीय कार्य मामलों के विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इस कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित आठ लोग होंगे। मुख्य सचिव ए पी पधी नवगठित कैबिनेट के सचिव होंगे। गौरतलब है कि राज्य मंत्रिमंडल की पिछले साल दिसंबर में पुरी में हुई बैठक में हेरिटेज कैबिनेट के गठन का निर्णय किया गया था।

Related Articles

Back to top button