Breaking News

कुरूक्षेत्र के अन्तरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को बनाया जाएगा स्थायी,इस बार होंगे यह विशेष आयोजन

नयी दिल्ली, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव कुरुक्षेत्र में सात से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा और अगले वर्ष ऐसे महोत्सव का आयोजन मारीशस में भी होगा।  लाल ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को भविष्य में एक स्थायी कार्यक्रम बनाने के लिए कुरूक्षेत्र विकास बोर्ड को वैधानिक दर्जा दिया जाएगा। इसके अलावाए गीता मनीषी श्री ज्ञानानंद की अध्यक्षता में एक स्थायी आयोजन समिति का गठन भी किया जाएगा।

उन्होेंने बताया कि अगले वर्ष फरवरी में मारीशस में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजन सहमति दी गयी है। इसके अलावा ब्रिटेन और कनाडा में भी इस आयोजन विचार किया जा रहा है। इस साल गीता महोत्सव के दौरान 12 दिसंबर को ब्रिटेन ष्हाउस आफ कामन्सष् में भी गीता से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावाए गीता महोत्सव को मनाने के लिए 15 देश तैयारी कर रहे हैं और प्रारूप तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गीता महोत्सव के दौरान लगभग 200 चित्रकारों को ष्पेंट द वॉल प्रतियोगिताष् के माध्यम से कुरूक्षेत्र की दीवारों पर महाभारत विषय पर पेंटिंग करने के लिए आमंत्रित किया गया है। धर्मनगरी कुरूक्षेत्र को दिव्य शहर के रूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाना के प्रयास किए जाएंगे।

लाल ने बताया कि इस वर्ष गीता महोत्सव सात से 23 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा और इस वर्ष मारीशस को भागीदारी देश और गुजरात को भागीदारी राज्य के रूप में लिया गया हैं। इस महोत्सव में मारीशस के कला एवं संस्कृति मंत्री भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में आने की सहमति दी है। उन्होंने लालकिला मैदान में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से संबंधित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जो 30 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद यह प्रदर्शनी राजपथ के वोट क्लब पर लगाई जाएगी ताकि गीता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।
सत्याण्श्रवण