Breaking News

अॉक्सफोर्ड डिक्शनरी ने ‘Toxic’ को चुना ‘वर्ड ऑफ द ईयर’, जाने क्यूं?

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (Oxford Dictionary) ने ‘Toxic‘ को ‘वर्ड ऑफ द ईयर 2018’ (Word of the year 2018) चुना है। Toxic शब्द का मतलब जहरीला होता है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बात का खुलासा किया गया। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी (Oxford Dictionaries) ने बताया कि पिछले एक साल में पर्यावरण और राजनीतिक माहौल को देखते हुए ये शब्द चुना गया है।

यूएस डिक्शनरीज, ऑक्सफोर्ड यूनीवर्सिटी प्रेस यूएसए की सीनियर एसिसटेंट एडिटर जेफेरी शेरवुड ने बताया कि इन वर्तमान हालातों में इस शब्द का इस्तेमाल कई चीजों पर किया जा सकता है इसलिए इसे साल का शब्द चुना गया। इस शब्द को इस पूरे साल सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। ना सिर्फ सोशल साइट्स पर बल्कि ऑक्सफोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। लोगों ने स्थितयों, चिंताओं और घटनाओं को इस शब्द के माध्यम से अभिव्यक्त किया है।

शेरवुड ने बताया कि इस साल 45 प्रतिशत तक साइट पर सर्च करने वालों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने कहा कि 2017 के वर्ल्ड ऑफ द ईयर “youthquake,” से इस साल का “toxic” शब्द ज्यादा अच्छा है। इसका कारण ये है कि ये शब्द एक साथ बहुत से इमोशन एक साथ एक्सपलेन कर सकते हैं।

ऑक्सफोर्ड अंग्रेजी शब्दकोश (Oxford English Dictionary) ने एक बयान में कहा कि ‘ऑक्सफोर्ड ईयर ऑफ द वर्ड’ ऐसा शब्द या अभिव्यक्ति है जो सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से अहमियत रखता हो। साल के शब्द के लिये जिन शब्दों की सूची तैयार की गयी थी, उनमें ‘Toxic’ के अलावा ‘गैसलाइटिंग’, ‘इनसेल’ और ‘टेकलैश’ शब्द शामिल थे। इनमें से ‘टॉक्सिक’ का चयन किया गया।

आंकड़े बताते हैं कि इस साल ‘Toxic’ के साथ ‘केमिकल’ और ‘मैस्कुलिनिटी’ शब्द का भी खूब इस्तेमाल हुआ। बयान के अनुसार, ‘‘मी टू अभियान में ‘टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी’ का इस्तेमाल हुआ। अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरने वाली ब्रेट कावानाह सीनेट न्यायिक समिति की सुनवाई जैसी साल की कुछ सबसे चर्चित घटनाओं में भी ‘टॉक्सिक मैस्कुलिनिटी’ का प्रयोग हुआ। इस शब्द ने जनमानस में गहरा असर डाला और 2018 में लोगों ने इस पर खूब चर्चा की।” इसके अलावा दुनिया भर में इस शब्द को राजनीति, पॉलिसी, एजेंडा और भाषणों पर भी ये शब्द लागू होते हैं।‘टॉक्सिक’ (Toxic) विशेषण का इस्तेमाल ‘जहरीला’ के संदर्भ में होता है, इतिहास की बात करें तो ये शब्द 1600 ईस्वी में लैटिन शब्द  “toxicus,” से बना है। इसका अर्थ ‘जहर’ या ‘जहर से भरा’ होता है।