Breaking News

चक्रवात फोनी पहुंचा ओड़िशा, तीन लोगों की मौत

भुवनेश्वर, ओडिशा में भारी बारिश और प्रचंड हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान ‘फोनी’ पहुंचने के बाद विभिन्न घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गयी।

पुरी जिले के सखीगोपाल थानाक्षेत्र में एक पेड़ टूटकर एक किशोर पर गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। नयागढ़ जिले में कंकरीट के एक ढांचे का मलबा उड़कर एक महिला को जा लगा जिससे उसकी मौत हो गयी। वह पानी लेने गयी थी।

केंद्रपाड़ा जिले के देबेंद्रनारायणपुर गांव में एक शरणार्थी शिविर में 65 वर्षीय एक महिला की मृत्यु हो गयी। ऐसा संदेह है कि महिला की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई  अत्यधिक प्रचंड चक्रवाती तूफान फोनी शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे पुरी पहुंचा। इससे कई जगह पेड़ उखड़ गये, मकानों की छतें उड़ गयीं और संचार व्यवस्था ठप हो गयी।